Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 31°C
मध्यप्रदेश शिक्षा स्वास्थ्य हरदा

हरदा – जिला पंचायत मे दंत शक्ति अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षित।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

मो. अशफाक रीगल, जिला संवाददाता हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 5 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों में दांत साफ करने के लिये टूथ ब्रशिंग की आदत डालने के उद्देश्य से दंत शक्ति अभियान’ प्रारम्भ किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस कार्यक्रम के लिये देश में सर्वप्रथम हरदा जिले का चयन किया गया है। अभियान के तहत शुक्रवार को ओरल हेल्थ प्रमोशन कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने जिले के अधिकारियों को विस्तार से समझाया। उन्होने बताया कि अभियान के तहत 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्यान्ह भोजन से पहले हाथ धोने के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन के बाद टूथ ब्रश नियमित रूप से करने के महत्व के बारे में बताकर नियमित रूप से टूथ ब्रश करने की आदत विकसित की जाएगी। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बच्चे नियमित रूप से दांत साफ नहीं करते है तो उनके दांतों में दंत क्षय होने लगता है। बचपन में ही दांतों में खराबी आने और दांतों में दर्द रहने के कारण बच्चा कई तरह की पौष्टिक खाद्य सामग्री नहीं खा पाता है। इससे बच्चे के पोषण स्तर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। प्रशिक्षण में राज्य स्तर से आए प्रशिक्षक डॉ. सौम्या राठी, डॉ. धीरज धुपारे, डॉ. आयुषी गुप्ता, डॉ. पियूष दोगने ने टूथ ब्रश करने के सही तरीकों के बारे में बताया।

इस दौरान शिक्षकों द्वारा टूथ ब्रशिंग का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, ओरल हेल्थ कार्यक्रम भोपाल से आई अर्चना अवस्थी ने कार्यक्रम की आवश्यकता व उद्देश्य के बारे में बताया। साथ ही खिरकिया और सिराली में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण में प्राथमिक शाला शिक्षक और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.