कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
एक तरफ शहर में गरीबों के अतिक्रमण तोड़े जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर नगर पालिका हरदा सीएमओ विधि विरुद्ध निर्माण कार्य करने वालों को संरक्षण देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नगर पालिका हरदा में शिकायतकर्ता जावेद खान ने एक शिकायत नबंवर 2023 में की थी, जिसमें बताया था कि शहर के सबसे व्यस्तम क्षेत्र में आरती ज्वेलर्स के संचालक हरिओम सोनी एवं उसकी मां संगीता सोनी द्वारा नगर पालिका से प्राप्त की गई भवन निर्माण की अनुमति के विपरित निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। जिस पर नगर पालिका ने लीपापोती करते हुए मामले के रफादफा कर दिया। अब स्थिति यह है कि शिकायत के बाद भी नगर पालिका ने अवैध निर्माण कार्य को नहीं रोका जिससे अवैध निर्माण बनकर तैयार हो गया और अब यातायात व्यवस्था बाधित होने लगा हैं। हरिओम सोनी और और उसकी मां संगीता सोनी को नगर पालिका द्वारा निर्माण कार्य की अनुमति प्रदान की गई। अनुमति मे सड़क से 3 मीटर यानी करीब 11 फीट जगह पार्किंग स्थल की छोड़कर निर्माण कार्य करना था, लेकिन निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरित कर दिया। क्या आगे भी नगर पालिका सिर्फ गरीबों के मकानों को तोड़ेगी? यह अपने आप में एक सवाल है। शिकायत के बाद भी यदि कोई कार्यवाही नहीं होती है तो क्या नियम सिर्फ गरीबों के लिये है इन नियमों को ताक में रखकर कोई भी अवैध निर्माण कार्य करेगा तो नगर पालिका सांठगांठ कर मामले को रफादफा कर देगी। इस मामले मे नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार से 7999486168 मोबाइल नंबर पर कॉल करके बात करना चाही तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।







