कपिल शर्मा हरदा, 9753508589
सर्व आदिवासी महिला संगठन की संगठन मंत्री द्वारा पांच परिवार के बच्चों को शिक्षा के लिए राशि भेंट की गई। सर्व आदिवासी महिला संगठन की मंत्री अनीता तुमराम ने बताया की बच्चो के जीवन की आधार शिला शिक्षा है और बच्चो को शिक्षा देना बहुत जरुरी है। बच्चों को एक बार खिलौने नहीं भी दो तो चलेगा पर शिक्षा जरूर देना चाहिए। इसी उद्देश्य से आज मेरे द्वारा ग्राम हंडिया मे निर्धन पांच परिवार की बच्चियों को शिक्षा के लिए पांच हजार रूपये की राशि भेंट की गई।







