मो. असफाक, 9926345450
मो. असफाक रीगल, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिला अस्पताल से एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया जिसकी शिकायत उसने एस पी ऑफिस मे की है। शिकायतकर्ता अशोक मोरे निवासी उमरी ने बताया की उसकी बहन जिला अस्पताल मे भर्ती है जिसकी देख-रेख करने के लिए वह जिला अस्पताल मे रुका है। 10 दिसंबर रात करीब ढाई बजे से 5 बजे के बिच मेरी नींद लग गई इसी दौरान कोई चोर मेरा मोबाइल चुरा ले गया। ज़ब सुबह 5 बजे मेरी नींद खुली तब मुझे पता चला इसके बाद मैंने सिटी कोतवाली थाने मे चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद 12 दिसंबर को मेरे द्वारा एसपी कार्यालय मे भी शिकायत की गई। अशोक ने बताया की मेरा मोबाइल वीवो कम्पनी का V30 मॉडल का था जिसे मैंने 7 महीने पहले ही IDFC बैंक से फाइनेंस करवाया था।








