Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
10 Nov 2026 Harda 19°C
मध्यप्रदेश हरदा

ग्राम पंचायत बालागांव मे सिंगल यूज प्लास्टिक संग्रहण महा अभियान के तहत 26 किलो प्लास्टिक संग्रहण किया गया।

1 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

जिले के सभी ग्रामों में सिंगल यूज प्लास्टिक के सुरक्षित निपटान के लिये श्रमदान के माध्यम से प्लास्टिक संग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम मे आज मंगलवार को जिले के ग्राम पंचायत बालागांव मे प्लास्टिक संग्रहण किया गया। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि सर्वाधिक प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतें प्लास्टिक को संग्रहित करेगी और उसे बोरों में भरकर रखेंगी। प्रत्येक पंचायतें इसकी जानकारी देंगी कि कितना प्लास्टिक कलेक्ट हुआ है। ग्राम पंचायतें कचरा कलेक्शन पूर्व व बाद की फोटोग्राफ भी लेंगी।

इसी क्रम मे आज मंगलवार को जिले के ग्राम पंचायत बालागांव मे प्लास्टिक संग्रहण किया गया। ग्राम पंचायत बालागांव के सचिव रेवाराम शर्मा ने बताया की सिंगल यूज प्लास्टिक संग्रहण महा अभियान के तहत ग्राम पंचायत बालागांव मे प्लास्टिक संग्रहण किया गया जिसमे 26 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित किया गया। इस दौरान प्लास्टिक संग्रहण कार्यक्रम मे सरपंच क्षमा बाई सेजकर, उप सरपंच संतोष गौर, सचिव रेवाराम शर्मा, सहायक सचिव दिलीप शर्मा, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम कोटवार, आशा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजनो मे नटवरलाल भाटी, गोपाल गौर, पवन गौर, राजेश, धनराज, संजय गौर आदि उपस्थित रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.