Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 20°C
मध्यप्रदेश लाइफस्टाइल हरदा

ग्राम रेलवा मे श्रमदान कर प्लास्टिक संग्रहण किया गया, कृषि मंत्री कमल पटेल ने ग्रामीणों को वर्चुअली किया संबोधित।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

जिले की ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक संग्रहण अभियान के तहत मंगलवार को श्रमदान के माध्यम से प्लास्टिक का एकत्रीकरण किया गया। ग्राम पंचायत रेलवा के सचिव अशोक जाट ने बताया की ग्राम पंचायत रेलवा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने ग्रामीणों को वर्चुअली संबोधित किया गया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि पन्नी का उपयोग करने से पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है और जानवर मवेशी आदि के द्वारा प्लास्टिक खा ली जाती है, जिसके कारण उनकी जान को खतरा बना रहता है, इसलिये प्लास्टिक का उपयोग नही करना चाहिये। इसके लिये ग्रामीणों को जागरूक किया जाये और यह अभियान निरंतर चलता रहे और हरदा जिला प्लास्टिक मुक्त जिला बने। उन्होंने कहा कि इस काम में ग्रामीणों की भागीदारी आवश्यक है। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की कि प्लास्टिक के उपयोग की जगह पर अन्य विकल्पों पर ध्यान दे। प्लास्टिक संग्रहण महा अभियान के अंतर्गत जनपद हरदा की ग्राम पंचायत रेलवा मे श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

दौरान ग्राम रेलवा में कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित सिसोनिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलवानसिंह मवासे, सरपंच ललित पटेल, सचिव अशोक जाट, सयाहक सचिव सत्यनारायण हिरे सहित सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं समस्त ग्रामवासियों उपस्थित रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.