Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
10 Nov 2026 Harda 19°C
मध्यप्रदेश शिक्षा हरदा

सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल हरदा मे आयोजित हुआ शिशु महोत्सव, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

शहर के स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल हरदा में शिशु महोत्सव एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिशु महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया एवं मुख्यवक्ता विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री निखलेष माहेष्वरी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौराम विद्यालय में नवनिर्मित कम्प्यूटर प्रयोगशाला एवं कार्यालय का अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना से की गई।

मुख्य अतिथि सदीप पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्याभारती द्वारा शिक्षा जगत में चलाए जा रहे शिशु मंदिरों में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिये जाते है जो वर्तमान समय में बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भारती कमेडिया ने कहा कि आज शिशु मंदिर से पढे हुए पूर्व छात्र छात्राए हर विभाग में कार्यरत है यह विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार देने पर भी जोर देता है। मुख्य वक्ता माहेश्वरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिशु प्रथम गुरू उसकी माँ होती है जो उसके व्यक्तित्व का निर्माण करती है वह अपने शिशु को राम भी बना सकती है और रावण भी। शिशु मंदिरों में शिशु के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा प्रदान की जाती है।

कार्यक्रम में विद्यालय में होने वाली बौद्धिक, खेलकूद, विज्ञान मेला, प्रतियागिता में अखिल भारतीय स्तर तक पहुंचने वाले विजेता एवं उपविजेता भैया-बहिनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 205 भैया बहिनों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी जिसे उपस्थित अभिभावकों ने करतल ध्वनि की गड़गडाहट के साथ उन्हे उत्साहित किया। कार्यक्रम में लगभग 850 अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय का प्रतिवेदन विद्यालय समिति के सहसचिव संदीप केकरे ने किया अतिथियों का परिचय सचिव आलोक जैन ने कराया। इस अवसर पर नर्मदापुरम के विभाग समन्वयक सुनील दीक्षित, समिति अध्यक्ष जगदीष टांक, अनिरूद्ध तंवर, अजय तंवर, प्राचार्य संजय उपाध्याय, प्रधानाचार्य राजेन्द्र तिवारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.