Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
10 Nov 2026 Harda 19°C
मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्थानीय होटल मानसरोवर में हल्दी-कुंकु कार्यक्रम हुआ आयोजित।

1 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा

रविवार को शहर के इंदौर रोड़ स्थित होटल मानसरोवर में जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी की महिला सदस्यों द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर सगुण भक्ति एवं अखंड सौभाग्य के प्रतीक उत्सव हल्दी-कुंकु कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की महिला संरक्षक ज्योति दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सामाजिक विमर्श के पश्चात महिलाओं के लिए लकी ड्रा, विशेष हाउजी समेत विभिन्न प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया।

ज्योति दुबे ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विमर्श किया गया जिनमे सामाजिक महिला सशक्तिकरण, घरेलू उद्योग, महिला सम्मेलन आदि विषय प्रमुख थे। इस दौरान वेलफेयर सोसायटी के आगामी सामाजिक कार्यक्रमों शिवरात्री, फाग उत्सव, गुड़ी पड़वा, हनुमान जयंती एवं परशुराम जयंती महोत्सव में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को लेकर कार्य योजना भी तैयार की गई।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.