Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
10 Nov 2026 Harda 19°C
मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन चलाएगा सदस्यता अभियान, समाजहित के आंदोलन में देगा समर्थन बैठक में लिया निर्णय।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन की बैठक रविवार को स्थानीय जैसानी चौक स्थित जमना जैसानी हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने की। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन के संरक्षक सुधीर शर्मा ने युवाओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। सर्व संत एवं पुजारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष पंडित लक्ष्मणाचार्य एवं पंडित अरविंद शर्मा ने संगठन द्वारा आगामी दिनों में किए जाने वाले आंदोलन के बारे में बताया, वहीं संगठन की मांगों की जानकारी दी।इस दौरान समाज के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष डॉ एल एन पाराशर को वार्ड बैठक जिला प्रभारी बनाया गया।उन्होंने अपनी कार्ययोजना की जानकारी भी दी। बैठक के दौरान संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा, रजत त्यागी, शांति जैसानी, दीप उपाध्याय, अनुराग पांडे, शुभम शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन महामंत्री सुनील तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। अंत में आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित द्वारा सर्वजन कल्याण पाठ, शांति पाठ किया गया।

इन बिंदुओं पर हुई सहमति…
1- बैठक के दौरान आगामी दिनों में सर्व संत एवं पुजारी ब्राह्मण संगठन द्वारा किए जाने वाले आंदोलन में समाज द्वारा समर्थन एवं सहयोग किए जाने पर सहमति बनी।
2- वार्डों में समाज की बैठक कर नवीन दायित्व सौंपने पर निर्णय हुआ।

3- सदस्यता अभियान चलाने पर हुआ निर्णय

4- उचित दायित्व निर्वहन नहीं होने पर कार्रवाई पर सर्व सम्मति से हुआ निर्णय।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.