Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
11 Nov 2026 Harda 18°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – कलेक्टर की डीपी लगाकर तहसीलदार को मैसेज करने बाले अज्ञात व्यक्ति पर सिटी कोतवाली थाने मे दर्ज हुई एफ आई आर।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा

कलेक्टर की डीपी लगाकर तहसीलदार को मैसेज करने बाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में 3 महीने बाद दर्ज हुआ मामला। अज्ञात व्यक्ति ने तहसीलदार को व्हाट्सअप पर लिखा था… *हेलो हाउ आर यू, वेयर आर यू एट द मोमेंट* पुरा मामला इस प्रकार है की गत 12 अक्टूबर 2022 को हरदा तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे को मोबाइल नंबर 6002782675 से फोन पर हेलो हाउ आर यू, वेयर आर यू एट द मोमेंट मैसेज प्राप्त हुए। इस फोन नंबर की डीपी पर कलेक्टर ऋषि गर्ग का फोटो लगा था। तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे ने डीपी पर कलेक्टर ऋषि गर्ग का फोटो लगाकर मैसेज करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली हरदा में 13 जनवरी 2023 शुक्रवार को आईपीसी की धारा 419 व 511 तथा आईटी एक्ट 2008 की धारा 66 सी के तहत मामला दर्ज कराया।

तहसीलदार धर्मेंद्र चोकसे ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति से इस तरह का मैसेज प्राप्त होने पर उन्हें शंका हुई थी और उन्होंने तत्काल कलेक्टर के अधिकृत नंबर पर बात कर इस घटना की सूचना दी तो कलेक्टर ने उन्हें यह अज्ञात नंबर ब्लॉक करने की सलाह दी, जिस पर उन्होंने तुरंत नंबर ब्लॉक भी कर दिया। इसके बाद हरदा सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.