Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 22°C
देश मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – यातायात पुलिस ने हेलमेट के प्रति चलाया जागरूकता अभियान।

1 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सूबेदार वर्षा गौर एवं थाना स्टाफ द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें दो पहिया वाहन चालकों को सदैव हेलमेट पहन कर वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, फोन पर बात करते हुए वाहन ना चलाने एवं वाहन के समस्त दस्तावेज कंप्लीट रखने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही हेलमेट पहनने से होने वाले फायदे एवं न पहनने से होने वाले नुकसान के बारे में वाहन चालकों को बताया गया।

इसके बाद कलेक्टर कार्यालय में आने वाले शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामान्य व्यक्तियों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर चालानी कार्यवाही थाना यातायात एवं कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान बिना हेमेंट पहने 30 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 7500 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में सूबेदार वर्षा गौर, उप निरीक्षक आर.डी. हरियाले, कार्यवाहक उप निरीक्षक मोहन सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक सुजीत छारी, उमेश राजपूत, आरक्षक नीलेश पटेल, होशियार सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.