Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 22°C
देश धार्मिक मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज युवा इकाई द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

सर्व ब्राह्मण समाज युवा इकाई द्वारा रविवार रात को कच्छ कड़वा धर्मशाला में ब्राह्मण युवा जोड़ो अभियान के अंतर्गत शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया।इस दौरान जिले की तहसील एवं ग्राम इकाई से युवाओं ने सहभागिता की। युवाओं के मार्गदर्शन के लिए सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक एल एन पाराशर, चंद्रकांत शुक्ला, मनोहरलाल शर्मा, अध्यक्ष राजेश पाराशर, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, महामंत्री सुनील तिवारी, मिडिया प्रभारी अखिलेश पाराशर, धर्म जागरण समिति के श्याम शर्मा, वरिष्ठ सदस्य मदनलाल शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, लोकेश शर्मा, नितेश बादर, कोषाध्यक्ष गजानंद डाले, सिद्धार्थ पचौरी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन से हुई। सर्व ब्राह्मण समाज युवा इकाई के अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने प्रस्तावना एवं कार्यक्रम के उद्देश्य पर युवा इकाई संरक्षक सुधीर शर्मा ने प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन आशीष साकल्ले किया। अंत में आभार सर्व ब्राह्मण समाज युवा इकाई सचिव अमित दुबे ने व्यक्त किया। आयोजन में हरदा, टिमरनी, रहटगांव, सिराली, हंडिया, खिरकिया सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।अंत में सहभोज का आयोजन किया गया।

इन्होंने रखे अपने विचार

युवाओं को संबोधित करते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने कहा कि सामाजिक एकता से देश एवं समाज का प्रतिनिधित्व संभव है। डॉ एल एन पाराशर ने युवाओं से उनकी ऊर्जा के सदुपयोग की बात कही।उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि छोटी छोटी शुरुआत से नए संकल्पों की ओर बढ़ना होगा। धर्म जागरण समिति के श्याम शर्मा ने युवाओं को शिक्षा एवं संस्कार पर ध्यान देने की बात कही। संरक्षक मनोहरलाल शर्मा ने कविताओं के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर युवाओं ने भी हुंकार भरी। हंडिया से पधारे युवा समाजसेवी सिद्धांत तिवारी, विशाल तिवारी ने अपने विचार रखे।

समाज का गौरव बढ़ाने पर बिटिया का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान समाज की बेटी संजना पाठक द्वारा गांधी जयंती पर बांस से बनाई चित्रकारी को हावर्ड वर्ल्ड रिकार्ड मिलने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन पर पुष्प वर्षा की गई।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.