Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 30°C
देश मध्यप्रदेश शिक्षा हरदा

हरदा – संस्कार विद्यापीठ स्कूल हरदा के बच्चों ने हरदा नगर पालिका व कलेक्टर कार्यालय का किया शैक्षणिक भ्रमण।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

संस्कार विद्यापीठ स्कूल द्वारा दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दूसरे दिन बच्चो द्वारा नगर पालिका परिषद हरदा व कलेक्टर कार्यालय का भ्रमण किया गया।

संस्कार विद्यापीठ स्कूल की प्राचार्या जयंती चौहान ने बताया की शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था साथ ही विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराना था। प्रैक्टिकल लर्निंग के माध्यम से बच्चे ज्यादा से ज्यादा सीख पाए उनमें टीम भावना और सामाजिकता का विकास हो इन्हीं सब उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए परियोजना कार्य के तहत यह सभी शैक्षिक भ्रमण संपन्न कराए गए। सभी विद्यार्थी विद्यालय में प्रोजेक्ट वर्क के तहत अपना-अपना प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर जयप्रकाश सैयाम ने 2 घंटे तक बच्चों को सभी प्रशासनिक शाखाओं का भ्रमण कराया और पूरी प्रशासनिक कार्य प्रणाली को विस्तार से समझाया। नगर पालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष भारती कॉमेडिया और सीएमओ ज्ञानेंद्र कुमार यादव द्वारा बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया जनप्रतिनिधि किस प्रकार चुने जाते हैं कैसे कार्य करते हैं जनता की सेवा किस प्रकार की जाती है ऐसी और भी अनेक जिज्ञासाओं को शांत करते हुए उन्होंने पूरी नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.