Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 27°C
मध्यप्रदेश लाइफस्टाइल हरदा

हरदा- जिला न्यायालय मे न्यायधीशो सहित 70 लोगो ने किया रक्तदान।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं श्रीमति तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के निर्देशानुसार व सचिव प्रदीप राठौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर हरदा में आज 12 को वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमति तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा ब्लड बैंक वैन का रिबन काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वास्तविक जीवन में यदि किसी इंसान को जनसेवा करनी है तो रक्तदान ही एक मात्र उत्तम सेवा है रक्तदान करने से आप वास्तविक रूप से किसी के जीवन का एक जरिया बन सकते हैं। रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाकर उसके मुख पर मुस्कान लाने का कार्य हम कर सकते हैं। इसलिए हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर सचिव श्री प्रदीप राठौर ने कहा कि सभी दानों से बढ़कर रक्तदान होता है इसलिए हमें समय-समय पर रक्तदान कर पुण्य का कार्य अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि थैलीसीमिया, सिकल सेल बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को प्रतिमाह रक्त आवश्यकता होती है यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करता है तो ऐसे व्यक्तियों को रक्त की उपलब्धता आसानी से हो जाती है। जिन व्यक्तियों का रक्त लिया जाता है उनकी हाएपेटाइटिस बी व सी, बीडीआर, एचआईवी व मलेरिया की जाँच की जाती है। यदि किसी व्यक्ति को कोई बीमारी है तो उक्त बीमारियों का पता चल जाता है। रक्तदान करने से व्यक्ति के शरीर में रक्त की कमी नहीं होती और रक्त तेजी से रक्तदान बन जाता है एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी में नई जिंदगी ला सकता है।


वृहद रक्तदान शिविर में श्रीमती तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश,श्री अनूप कुमार त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश एवं उनकी पत्नी श्रीमती चन्दना त्रिपाठी, श्री राजेंद्र कुमार दक्षिणी द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, श्री प्रदीप राठौर सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री रोहित सिंह तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश, श्री विनीत साकेत न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री अपर्णा लोधी जिला विधिक सहायता अधिकारी, अधिवक्तागण विनोद विश्वकर्मा, अनीस मोहम्मद ख़ान, उपेन्द्र अग्रवाल, अंचल पराशर न्यायालय के कर्मचारीगण, पेरा लीगल वालंटियर नंदिनी पांडे, नेहा शर्मा, मोहन जाट, सहित जनसामान्य द्वारा शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त दान किया गया। अधिवक्ता क्रांतिकुमार जैसानी, जिला अधिवक्ता संघ सचिव ऋषि पारे आदि उपस्थित रहे। समस्त रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर में ज़िला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ तुषार गुप्ता एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.