Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 22°C
देश धार्मिक मध्यप्रदेश राजनीति शिक्षा समस्या सामाजिक स्वास्थ्य हरदा

IBC24 माइंड समिट का मध्यप्रदेश भोपाल में हुआ भव्य आयोजन।

3 min read
Text Size:
Share:

मो. असफाक रीगल, 9926345450

मो. असफाक रीगल, हरदा एक्सप्रेस…
भोपाल – मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय न्यूज चैनल आईबीसी 24 ने राजधानी भोपाल में कॉनक्लेव माइंड समिट का किया आयोजन। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की तमाम सियासी हस्तियों ने शिरकत की। जिनमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सबसे प्रमुख थे..वहीं दीगर सियासी नेताओं के साथ-साथ धर्माचार्यो और महिला उद्यमियों ने भी इस दौरान नए मध्यप्रदेश के विकास पर अपनी राय रखी।
इस आयोजन का सबसे महत्वपूर्ण सत्र सीएम मोहन यादव का रहा…जिसमें उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास का ब्लू प्रिंट सबके सामने रखा और अपने विजन से सबको परिचित कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को नंबर वन बनाना उनका एकमात्र लक्ष्य है…उनकी सरकार ने बेहतर माहौल दिया है..जिस वजह से हर क्षेत्र में निवेश आ रहा है.. सीएम ने विशेष तौर पर किसानों और युवाओं की दशा बदलने को अपनी प्राथमिकता बताई…वहीं कांग्रेस की नीति पर प्रहार करते हुए ये कहा कि वो हिंदुओं से सिर्फ वोट चाहती है जबकि हिंदुओं के आराध्य पर वही सवाल भी उठाती रही है..
माइंड समिट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वर्चुअली जुड़े। उन्होंने खास चर्चा में ये कहा कि देश को टेलीकॉम हब बनाना उनका मिशन है। विश्व में सबसे सस्ता डाटा देश में मिल रहा है। सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन यहां हो रहा है। देश में 18 करोड़ 5जी उपभोक्ता हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सिंधिया परिवार का संकल्प भारत माता की सेवा है। माइंड समिट के एक सत्र में बागेश्वर पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र शास्त्री भी जुड़े। उन्होंने कहा कि वो किसी सियासी दल से नहीं है..हिंदू एकता के लिए कार्य करना उनका लक्ष्य है। उनका मकसद यात्रा के जरिए हिंदुओं को जगाना है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी ऑफ द रिकॉर्ड शीर्षक वाले सेशन में खुलकर देश और प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की.. वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सत्ता, संगठन और संतुलन को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी।
विपक्ष की ओर से राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और पूर्व मंत्री विजय कॉन्क्लेव का हिस्सा बने। चर्चा के दौरान सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की। माइंड समिट में कैबिनेट तुलसी सिलावट औऱ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने खुलकर अपनी बात रखी.. तो शहर सरकार की रूपरेखा पर भोपाल महापौर मालती राय, भोपाल नगर निगम के सभापति किशन सूर्यवंशी और छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके ने चर्चा की..

सियासी चर्चा के अलावा धर्माचार्यगण महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि, जगदगुरु स्वामी राघव देवाचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी अनिलानंद महाराज की मौजूदगी में एक विशेष सत्र रखा गया..जिसमें हिंदू एकता को लेकर जारी ताजा राजनीति और उसके निहितार्थ पर संतों ने अपने विचार रखे। महिला शक्ति ने भी माइंड समिट के मंच से समाज को संदेश दिया। शक्ति है तो संभव है.. सेशन में मिसेस सेंट्रल इंडिया नेहा तिवारी, साड़ी कल्चरल ग्रुप की संस्थापक सुनीला दुबे, मिसेस वर्ल्ड वाइड इंडिया शिविका सिंह और मिसेस यूनिवर्स की फस्ट रनरअप निकिता कुशवाहा ने महिला सशक्तिकरण की बात की.. मध्यप्रदेश में महामंच सजे और खेल की बात न हो.. ऐसा तो हो ही नहीं सकता.. ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी प्राची यादव, इंटरनेशनल कराटे खिलाड़ी सुप्रिया जाटव और अल्ट्रारनर कार्तिक जोशी ने जमकर खेलो मध्यप्रदेश सेशन के दौरान खेल संभावनाओं पर विस्तार से बात की। पूरे दिन चले माइंड समिट में मध्यप्रदेश के विकास पर केंद्रित मैराथन संवाद चलता रहा। इसमें कोई संदेह नहीं कि आईबीसी 24 की ये पहल और इस मंच में हुआ विमर्श प्रदेश को नई दिशा दिखाने की राह में एक अहम डिजिटल दस्तावेज साबित होगा।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.