कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
कल रविवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के अलग अलग क्षेत्रों मे 4-4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग के शहर जेई राकेश सिलोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रविवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केवी खेड़ीपुरा फीडर और कैंटीन फीडर पर दोपहर 12 से 4 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा जिस कारण बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिससे शहर के खेडीपुरा, घंटाघर, मानपुरा, तिलक भवन, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों सहित शर्मा कॉलोनी, शकूर कॉलोनी, शिवम वाटिका, इंडस्ट्रियल एरिया, पीलियाखाल, मदीना कॉलोनी की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।







