Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 21°C
कार्यवाही जाँच मध्यप्रदेश शिक्षा हरदा

हरदा – DPC बलवंत पटेल ने समय से पहले स्कूल बंद कर घर जाने वाले 7 शिक्षकों को बिच रास्ते मे पकड़ा, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले से बड़ा ही हास्यपद मामला सामने आया है। अपने आजतक बच्चों को स्कूल गोल करते सुना होगा या देखा होगा लेकिन इस बार शिक्षकों ने कमाल कर दिया बच्चों की छुट्टी कर स्कूल गोल कर घर जा रहे 7 शिक्षकों को निरीक्षक के दौरान डीपीसी ने रास्ते मे ही पकड़ लिया। जी हा पूरा मामला इस प्रकार है की हरदा जिले के खिरकिया विकासखण्ड के अंतर्गत चारुवा संकुल के स्कूलो के शिक्षकों को समय से पहले स्कूल की छुट्टी कर अपने घर जाने वाले 7 शिक्षकों को डीपीसी, बीईओ और बीआरसी के संयुक्त दल ने बीच रास्ते में पकड़ लिया। डीपीसी बलवंत पटेल ने बताया कि प्राथमिक शाला जामनिया टोला के शिक्षक अखिलेश पंवार, माध्यमिक शाला भवरदी के शिक्षक रतनलाल राठौर और महेश इवने, माध्यमिक शाला छुरीखाल झालू इवने और आशीष कश्यप, शासकीय प्राथमिक शाला रातागढ़ रामटेक के शिक्षक नंदराम कासदे और माध्यमिक शाला रुनझुन के दो अतिथि शिक्षक निरीक्षण के दौरान मोरगढ़ी-चारुआ मार्ग पर घर जाते हुए पाए गए, सभी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान मे सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटा जाएगा। साथ ही विस्तृत जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.