Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 20°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – सुप्रीम हाऊसिंग फाइनेंस कम्पनी से प्रताड़ित होकर युवक ने गटका पॉइजन, जिला अस्पताल मे उपचार जारी।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
फाइंसेंस कम्पनी से परेशान होकर एक युवक ने फाइंसेंस कम्पनी के अंदर सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसे गंभीर अवस्था मे कर्मचारियों ने जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया। मजदूर का आरोप है की फाइंसेंस कम्पनी वाले तीन महीने से लोन देने के लिए चक्कर लगवा रहे है लेकिन लोन के पैसे नहीं दे रहे। पीड़ित ने मैनेजर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहा की मैनेजर ने मकान की रजिस्ट्री भी रख ली और लोन भी नहीं दिया, मेरी ही रजिस्ट्री वापस देने के मुझसे 50 हजार रूपये मांग रहा। दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है कि टिमरनी निवासी बलराम कोगे ने हरदा की प्रताप कॉलोनी स्थित सुप्रीम हाऊसिंग फाइनेंस कम्पनी से लोन लेने के लिए बात की तो उन्होंने 3 लाख 84 हजार रूपये का लोन पास कर दिया। लेकिन तीन महीने बीते जाने के बाद भी लोन नहीं मिला जिससे परेशान होकर फाइनेंस कम्पनी के अंदर ही पीड़ित युवक ने सल्फास खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसे फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहा उसका उपचार जारी है। पीड़ित बलराम ने बताया की उसने सुप्रीम हाऊसिंग फाइनेंस कम्पनी से 3 लाख 84 हजार रूपये का लोन करवाया था। जिस पर मुझे वही के कर्मचारी अजय नायर ने कहा की आप बीम डलवा लो मै तुम्हारी पहली किस्त डलवा दूंगा, तो मैंने कर्ज लेकर बीम डलवा कर प्लेनथ करवा लिया फिर भी पैसे मेरे खाते मे नहीं आये मै ज़ब भी पैसे डालने की बोलता हु तो वो दो चार दिन मे डाल देंगे बोलकर बात टाल देते है। मैंने करीब ढ़ेड लाख रूपये का कर्जा कर लिया और फाइनेंस कम्पनी पैसे नहीं दी रही। साथ ही मेरी ओरिजनल रजिस्ट्री भी कम्पनी के मैनेजर ने अपने पास रख ली अब मै रजिस्ट्री वापस मांग रहा हु तो वो 50 हजार रूपये मांग रहा है। जिससे प्रताड़ित होकर मैंने फाइनेंस कम्पनी के अंदर ही सल्फास खा ली। इस मामले मे सुप्रीम हाऊसिंग फाइनेंस कम्पनी के मैनेजर शैतान सिंग का कहना है की मनीषा बाई ढोके के नाम से लोन की एक फाईल है जिसका लोन हमने पास भी किया है। हमारी कंम्पनी के नियमानुसार प्लंथ लेवल कम्प्लीट करना होगा जो पूरा नहीं था और उनके पिताजी जो उनके साथ रहते है उनके साइन होना था जो पुरे नहीं थे इसलिए लोन के पैसे नहीं दिए और जो वो आरोप लगा रहे है वो गलत है। यदि वो बोलेंगे की हमे लोन नहीं चाहिए तो हम बिना पैसे लिए उनकी रजिस्ट्री वापस दे देंगे। आपको बता दे की हरदा जिले मे फाइंसेंस कम्पनिया गली गली मे फल फूल रही है। जो आम लोगो को छोटे मोटे लोन देकर अपने जाल मे फसा लेते है फिर अपना कर्जदार बनाकर दिए गए लोन से डबल राशि वसूलते है। ऐसी प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियो पर जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.