कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
टिमरनी नगर परिषद पर भू माफिया अलका गद्रे का इस प्रकार दबाव है, कि पूरी नगर परिषद उसकी ऊँगली पर नाच रही हैं। इतना ही नहीं जिला प्रशासन भी उसके इशारों में काम कर रहा हैं। हांलाकि अवैध कॉलोनी में किस दबाव में प्रशासन काम कर रहा है इसकी जानकारी किसी को नहीं हैं। टिमरनी की अवैध कॉलोनी सिद्धी विनायक ट्रेड सेंटर कॉलोनी में नगर परिषद टिमरनी ने कुछ दिनों पहले लाईट लगवाई, लेकिन आरटीआई में जबाव दिया कि हमने नहीं लगाई। इतना ही नहीं रेरा में बिना पंजीयन के पूरी कॉलोनी की काटकर शासन के लाखों रुपये का राजस्व चोरी कर लिया इसके साथ ही आयकर चोरी कर इनकम टैक्स की भी चोरी कर ली।
दबाव में नगर परिषद…
नगर पालिका ने लिखकर दिया कि हमने कोई भी लाईट अवैध कॉलोनी में नहीं लगाई। जबकि पिछले दिनों ही नगर परिषद ने लाईटिंग बदली हैं। सीएमओ नगर परिषद टिमरनी ने आरटीआई में लिखकर दिया कि हमने लाईट नहीं बदली। अब सवाल यह उठता है, कि किस दबाव में सीएमओ साहब काम कर रहे हैं। सरकारी जमीन बेचने वाले भू माफिया अलका गद्रे ने लोगों को सरकारी जमीन बेची हैं। जिसका प्रकरण भी रेरा में वर्तमान में चल रहा हैं। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है या फिर जिला प्रशासन दबाव में काम कर रहा हैं।







