Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 21°C
Bhopal उद्योग देश मध्यप्रदेश राजनीति सम्मान

MP :- जापान पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभासी भारतीयों ने तिलक लगाकर किया स्वागत।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मंगलवार 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने भारत-जापान के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सिबी जॉर्ज ने इस बात पर भी फोकस किया कि आगे इन रिश्तों को कैसे और प्रगाढ़ किया जाए, ताकि मध्यप्रदेश और जापान के बीच व्यापार-अर्थव्यवस्था का गठबंधन और मजबूत हो। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उनका दौरा 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वे जापान के उद्योगपतियों-निवेशकों को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) में आने का निमंत्रण देंगे। वे सभी के साथ वन-टू-वन चर्चा करके निवेश के कई अवसरों की जानकारी देंगे। यह जीआईएस राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को होगी। इस समिट में विश्व के कई देशों से निवेशक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश-जापान की मित्रता में यह एक नये अध्याय की शुरुआत है।

प्रवासी भारतीयों ने तिलक लगाकर किया अभिनंदन…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार की सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुँचे। यहां पहुँचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रवासी भारतीयों ने उन्हें तिलक लगाकर साफा बांधा, एनआरआई समुदाय ने उन्हें पारंपरिक तलवार भी भेंट की।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.