Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 26°C
जाँच मध्यप्रदेश शिक्षा हरदा

MP :- कमिश्नर ने खिरकिया के निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण।

1 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त के जी तिवारी ने सोमवार को जिले के खिरकिया नगर में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित कार्यपालन यंत्री पी आई यू को आगामी 28 फरवरी तक स्कूल का निर्माण कार्य पूर्ण कर, शिक्षा विभाग को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि खिरकिया के साथ -साथ हरदा विकासखंड में निर्मित हो रहे सीएम राइज स्कूल अबगांव एवं टिमरनी विकासखंड में निर्मित हो रहे सीएम राइज स्कूल करताना का कार्य भी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि इन तीनों स्कूलों की बाउंड्री वाल का कार्य भी स्कूल भवन के साथ ही पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्कूल भवन में की तीनों मंजिलों में निर्मित हो रही हैंड वॉश यूनिट, प्रयोगशाला, टॉयलेट कक्ष, सभा कक्ष और व्याख्यान कक्षों में जाकर भवन निर्माण की गुणवत्ता का परीक्षण किया।

इस दौरान संयुक्त आयुक्त जी सी दोहर, संयुक्त संचालक शिक्षा भावना दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी डी एस रघुवंशी तथा एसडीएम अशोक डेहरिया, जनपद पंचायत खिरकिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.