Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 22°C
क्राइम न्याय मध्यप्रदेश हरदा

चेक बाउंस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने कॉलोनाइजर दिलिप जैन को 12 साल बाद बड़वानी से किया गिरफ्तार।

1 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है, 12 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटी चैक बाउंस के आरोपी को बड़वानी से गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने जानकारी देते हुए बताया की 12 साल पहले पुलिस विभाग में डीएसपी एक के सेंगर थे। जिन्होंने वर्ष 2013 मे धार निवासी कॉलोनाइजर दिलीप जैन से धार में एक प्लाट खरीदा था।कॉलोनाइजर ने सौदे के मुताबिक प्लांट नहीं दिया, तब पैसे लौटाने के लिए एक चेक दे दिया, जब डीएसपी सेंगर ने चेक बैंक में लगाया तो चैक बाउंस हो गया। इसके बाद डीएसपी सेंगर ने हरदा न्यायालय में चैक बाउंस का केस लगाया था जिसमें न्यायालय ने आरोपी के विरुद्ध धारा 138 की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को बड़वानी से गिरफ्तार कर हरदा लेकर आए। जहां न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सम्पूर्ण कार्यवाई मे प्रधान आरक्षक जगदीश पाण्डव, आरक्षक रवीश कामले, सैनिक अरविंद दामड़े, सायबर सेल आरक्षक लोकेश सातपुते की सराहनीय भूमिका रही।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.