Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 32°C
कृषि मध्यप्रदेश सम्मान हरदा

एड़ाबेड़ा के किसान की उन्नत नस्ल की दुधारू गाय जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय पुरस्कारों का वितरण शनिवार को कृषि उपज मंडी के बलराम सभागार मे हरदा विधायक डॉ. आर के दोगने एवं पूर्व मंत्री कमल पटेल की उपस्थिति मे किया गया। पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. एस के त्रिपाठी ने बताया की भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे हरदा विकासखंड के ग्राम एड़ाबेड़ा के किसान रमेश विश्नोई की गाय ने सबसे अधिक 16.28 लीटर दूध प्रतिदिन देकर प्रथम पुरुस्कार 25 हजार रूपये जीता, इसी तरह खिरकिया विकासखंड के ग्राम हरपालिया के किसान ब्रजमोहन विश्नोई की गाय ने 15.399 लीटर दूध देकर द्वितीय पुरुस्कार 21 हजार रूपये जीता और खिरकिया विकासखंड के ग्राम सिराली निवासी राधिका गुर्जर की गाय ने 14.539 लीटर दूध देकर 11 हजार रूपये का तीसरा पुरुस्कार जीता।

उप संचालक ने कहा की वित्त वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समुन्नत योजना अंतर्गत दो पशुपालकों को मुर्रा सांड हेतु , बकरी इकाई योजना अंतर्गत सात हितग्राहियों को अनुदान राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित 14 मैत्रियों को कृत्रिम गर्भाधान किट प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत और अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत ललित पटेल सहित बड़ी संख्या में पशुपालक एवं पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे उपसंचालक डॉ एस के त्रिपाठी ने सभी पशुपालकों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.