कपिल शर्मा, 97535508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
समर्थन मूल्य पर मुंग खरीदी शुरू नहीं होने से नाराज किसानो द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर मे धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरने प्रदर्शन के पांचवे दिन कृषि उपज मंडी मे किसानो द्वारा सरकार की सद्बुद्धि के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। किसान दुर्गेश राजपूत ने कहा की सरकार द्वारा किसानो पर किए जा रहे अत्याचार बंद किए जाए और जल्द से जल्द समर्थन मूल्य पर मुंग खरीदी की जाए। किसान आनंद कालीराणा ने कहा की समर्थन मूल्य पर मुंग खरीदी को लेकर किसान आक्रोश मोर्चा द्वारा 4 जून से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही किसानो द्वारा गांव गांव किसानो से संपर्क किया जा रहा है यदि सरकार एमएसपी पर मुंग खरीदी नहीं करेंगी तो भोपाल कूच करेंगे। इस दौरान किसान रामजीवन वाष्ट, आनंद कालीराणा, सुभाष जांगू, सुनील सिंह राजपूत, दुर्गेश राजपूत, शैलेन्द्र वर्मा, अमन शर्मा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।








