Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 22°C
क्राइम जाँच न्याय भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश समस्या हरदा

आदिवासी सरपंच ने कलेक्टर से लगाई गुहार, मुझ पर बिच्छापुर के पूर्व सरपंच फर्जी काम कराने का बना रहा दबाव।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
ग्राम बिच्छापुर के पूर्व सरपंच बलराम डूडी ने वर्तमान आदिवासी सरपंच को भ्रष्टाचार करने के लिए इस प्रकार परेशान कर दिया कि आदिवासी सरपंच करणसिंह टेकाम ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। जयश के जिला अध्यक्ष राकेश काकोडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिच्छापुर में वर्तमान में आदिवासी समाज के करणसिंह टेकाम सरपंच है। जिन्हें पूर्व सरपंच बलराम डूडी द्वारा परेशान किया जा रहा है। इसकी शिकायत हमने कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और पुलिस अधीक्षक से की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरपंच करणसिंह टेकाम आदिवासी समुदाय से है और पूर्व सरपंच बलराम डूडी द्वारा इन पर दबाव बनाकर फर्जी बिल पर हस्ताक्षर कराकर पंचायत में गबन कर रहे है। जब टेकाम ने ऐसे दस्तावेजों पर हस्तारक्षर करने से इंकार किया तो उन्हें पद से हटाने की धमकी तक डूडी द्वारा दी जा रही है।
जयश करेगा उग्र आंदोलन…
राकेश काकोडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी समाज के सरपंच पर बलरामडूडी द्वारा अनाधिकृत दबाव बनाकर पंचायत की राशि गबन कर टेकाम को फंसाने की कोशिश कर रहे है। जिसका विरोध करने पर डूडी हटाने की धमकी दे रहे है। उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर डूडी पर कार्यवाही की मांग की और मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
डूडी ने मुहर तक कब्जे में रखी…
टेकाम ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि बलराम डूडी द्वारा पंचायत के सरपंच पद की मुहर तक अपने कब्जे में रख ली है। जिससे मनमर्जी के हिसाब से बिल पर लगाकर मुझे उन बिलों पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बना रहे है। जब मुहर मांगी तो मुझे पद से हटाने की धमकी देते है। टेकाम ने कलेक्टर से यह भी कहा, कि वर्तमान में डूडी द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की खबरें लगातार अखबारों में आ रही है। मुझे इस भ्रष्टाचार का हिस्सा नहीं बनना है और यह मुझसे जबरन काम करा रहे है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.