Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 20°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – होटल राज रेजीडेंसी मे जुआ खेलते इन 8 जुआरिओ को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
शहर मे धीरे धीरे अवैध धंधे बढ़ने लगे है जिसका मुख्य कारण बड़े-बड़े, प्रशिक्षित, प्रतिष्ठावान, ऊँचे घराने से संबंध रखने वाले लोग है। इन्ही के कारण सारे अवैध धंधे फल फूल रहे है। आज सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया की 19 अगस्त को मध्य रात्री को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखवीर से सूचना प्राप्त हुई की हरदा की होटल राज रेसीडेंसी में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस टीम बनाकर होटल राज रेसीडेंसी पहुंची जहाँ होटल के कमरा न. 112  में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरातफी मच गई और वे भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 जुआरिओं को  भागने का मौका न देते हुये पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की जिसमे उन्होंने अपने नाम इस प्रकार बताए…

1. ईशान पिता सुरेश कुमार बालानी निवासी ब्रजधाम कॉलोनी हरदा।

2. आशीष पिता रमेश चंद्र माहेश्वरी निवासी खिरकिया थाना छीपाबड़

3. आकाश पिता कैलाश कुशवाहा निवासी कुलहरदा

4. आशीष पिता चंद्र लाल डीडवानी निवासी खिरकिया थाना छीपाबड़

5. सुनील पिता मोतीराम दशोर निवासी खिरकिया थाना छीपाबड़

6. नितिन पिता इंद्र कुमार लालवानी निवासी हरदा

7. स्नेहिल पिता अनिल पाराशर निवासी खिरकिया थाना छीपाबड़।

8. दीपक पिता लेखराज परिहार निवासी सिंधी कॉलोनी हरदा।

पुलिस द्वारा जुआ के फड एवं जुआरियों से कुल 56 हजार 660 रूपये एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किये। जुआ खेल रहे जुआरियो के खिलाफ धारा ¾ जुआ एक्ट के तहत मामला कायम किया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले, उनि. सीताराम पटेल, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, आर. वीरेन्द्र का विशेष योगदान रहा।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.