Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 20°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – अवैध संबंध के चलते प्रेमी ने महिला के पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

मो. अशफाक रीगल, जिला संवाददाता हरदा एक्सप्रेस…
रविवार रात को इंदौर बैतूल नेशनल हाइवे किनारे ग्राम डगावानीमा के पास एक 35 युवक व्यक्ति की लाश मिली थी जिसे सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा बनाकर शव को पहचान के लिए जिला अस्पताल मे रखवा दिया था। वही पुलिस मृतक की सिनाख्त के लिए जुट गई। आज बुधवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी अभिनव चौक से ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि विगत दो दिन पहले रविवार को ग्राम डगावानीमा के पास नेशनल हाईवे किनारे जिस अज्ञात युवक की लाश मिली थी उसकी पहचान आष्टा निवासी सतीश पिता कैलाश कुशवाहा उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। मामले की विवेचना करते हुए जांच की गई तो पता चला मृतक और उसकी पत्नी की अनबन चल गई है। ज़ब मृतक की पत्नी पूजा के फोन की कॉल डिटेल निकाली जिसमे संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। जिसमे पडोसी युवक कृपाल मेवाड़ा से कठोरता से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया की उसके एवं मृतक की पत्नी पूजा के अवैध सबंध थे और मृतक बिच मे रोड़ा बन रहा था जिसे हटाने के लिए आरोपी युवक ने रविवार को मृतक सतीश को नर्मदा नहाने के लिए नेमावर लाया और रात के समय अधिक शराब पीला दी ताकि उसे कुछ होश ना रहे। इसके बाद इंदौर बैतूल नेशनल हाइवे किनारे ग्राम डगावानीमा के पास लाकर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। ताकि उसकी पहचान ना हो सके लेकिन सिटी कोतवाली पुलिस ने दो दिन मे ही आरोपी कृपाल मेवाड़ा का पता लगाकर उसे आष्टा से बीएनएस की धारा 103, (1), 238 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

सम्पूर्ण घटनाक्रम मे सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले, उप निरीक्षक दिनेश रावत, सूबेदार उमेश ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक संजय ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक दुर्गेश, विजय प्रजापति, महिला आरक्षक विजय लक्ष्मी, आरक्षक वीरेंद्र राजपूत, दीपक बरकडे, कमलेश परिहार, चालक संजू चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.