Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 25°C
खेल देश मध्यप्रदेश सम्मान हरदा

हरदा – जिले की बेटी डाली विश्नोई ने कयाकिंग और कैनोइंग में जीते दो रजत पदक।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

मो. असफाक, हरदा संवाददाता…
38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत उत्तराखंड की टिहरी झील में तीन दिवसीय 11 फरवरी से 13 फरवरी तक हुई कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता में हरदा जिले की बेटी ने दो रजत पदक जीते। प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद डाली पिता महेश विश्नोई निवासी अबगांवकलां शनिवार को घर लौटी। प्रतियोगिता में डाली विश्नोई ने एक साथ दो दो मेडल जीतकर सफलता प्राप्त की है। कयाकिंग रेस में मध्य प्रदेश से डाली विश्नोई ने 1.58.037 मिनट के साथ दौड़ पूरी कर रजत पदक जीते। इस प्रतियोगिता के जरिए डाली विश्नोई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मप्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सरकार और खेल विभाग के सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य और देश का नाम रोशन कर रही हैं। डाली ने कैप्टन पिजुष कांति बरोई के मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की है। कैप्टन बरोई ने बताया कि डाली बेहद हौनहार खिलाड़ी है। उसने कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता प्राप्त की है। इससे हरदा जिला और प्रदेश का नाम उत्तराखंड में रोशन हुआ है।

डाली विश्नोई ने चर्चा में बताया कि उसका सपना देश के लिए ओलंपिक में मेडल लाना है। इसी उद्देश्य और संकल्प के साथ कड़ी मेहनत कर रही हूं। डाली ने कहा कि वह चाहती है कि मप्र सरकार की ओर से उसे और उसके जैसे अन्य खिलाड़ियों को कुछ आर्थिक मदद की जाए। क्योंकि खिलाड़ी मेहनत तो कर लेता है पर आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाता है। जैसे हम लोगों को बाहर प्रतियोगिता में जाने और आने के खर्चे, अच्छी डाइट मिलना चाहिए। इसके अलावा प्रदेश के बाहर जाने में अन्य प्रकार के भी खर्चे होते हैं। मालूम हो गत वर्ष डाली विश्नोई ने थाईलैंड में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश से प्रतिनिधित्व किया था। इससे पहले भी कई प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.