Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 21°C
जागरूकता निर्देश मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – अधिकारी केवल ई-ऑफिस सिस्टम से ही फाइलें भेजें, कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा संवाददाता…
सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू करें तथा सभी सरकारी फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजें। जिला अधिकारियों के साथ-साथ उनके अधीनस्थ कर्मचारी भी ई-ऑफिस संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। यह निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम व जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिये कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाए गये पौधों के फोटो वायु दूत एप पर अपलोड करें। उन्होने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लायें तथा राजस्व वसूली बढ़ाएं। राजस्व न्यायालयों में मामलों का समय पर निराकरण करें। उन्होने बैठक में सभी एसडीएम व जिला अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने टिमरनी और हरदा के एसडीएम तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये कि पंचकोशी यात्रा के लिये निर्धारित मार्ग का निरीक्षण कर लें तथा निरीक्षण में जो भी समस्या देखने में आये उसका निराकरण कर लें। उन्होने पंचकोशी यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिये सभी आवश्यक इंतजाम करने के लिये भी कहा। कलेक्टर ने तीनों एसडीएम को निर्देश दिये कि परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग के संबंध में जो प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये है, उनका सख्ती से पालन किया जाए। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा कुमार शानु देवड़िया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। टिमरनी और खिरकिया के एसडीएम व जनपद पंचायत सीईओ तथा नगर परिषद खिरकिया, टिमरनी व सिराली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.