कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के हंडिया थाना अंतर्गत ग्राम अबगांव कला के पास बड़ी नहर मे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। हंडिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अबगांव कला के पास बड़ी नहर मे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली थी इसके बाद हंडिया पुलिस मौक़े पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरदा पहुंचा गया, मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। हंडिया थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया की बड़ी नहर मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए हरदा जिला अस्पताल भेजा गया है।







