कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवकिशन सराफ ने महिलाओं के लिए शौचालय स्थापित करवाने के लिए जनसुनवाई में आवेदन देकर कलेक्टर से मांग की है। पूर्व विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी देवकिशन सराफ ने आज मंगलवार को जनसुनवाई मे कलेक्टर के नाम एक आवेदन देकर स्थानीय अस्पताल चौक से छीपानेर रोड तक किसी भी स्थान पर एक शौचालय स्थापित करवाने की मांग की है। देवकिशन सराफ ने बताया की अस्पताल चौक से छीपानेर रोड पर स्थित नाके तक महिलाओ के लिए शौचालय नहीं बना हुआ है जिससे महिलाओं एवं अन्य लोगो को काफी समस्या को सामना करना पड़ रहा है। महिलाओ की समस्या को देखते हुए आज उनके द्वारा जन सुनबाई मे एक आवेदन देकर किसी भी स्थान पर एक सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की गई है।







