Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 31°C
क्राइम जाँच मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – ग्यारवीं की छात्रा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

ब्रजेश पाटिल, संवाददाता हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र में एक 11 वीं कक्षा की स्कूली छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिराली पुलिस ने बताया की नगर की रहने वाली एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने पुलिस को बताया की मृतिक के पिता स्कूल शिक्षक है जो शाम को छुट्टी होने के बाद घर आये जहा अपने छोटे बेटे को बुखार होने के कारण डॉक्टर के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली ले गए जहा डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर हरदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया था ज़ब बेटे को हरदा ले जाने के लिए घर पहुंचे तो उनकी बेटी घर के फर्स्ट फ्लोर पर कमरे मे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जिसे परिजनों ने तत्काल फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य सिराली ले गये जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलने पर सिराली पुलिस घर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। वही रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका इसलिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली मे रखा गया है अगले दिन पोस्टमार्टम के लिए खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा। सिराली थाने के एएसआई संजय शर्मा ने बताया की मृतिका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है। अगले दिन सुबह खिरकिया अस्पताल मे पीएम किया जाएगा।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.