Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 22°C
क्राइम चोरी जाँच मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – सिटी कोतवाली पुलिस ने दो चोरो को दस बाईक के साथ किया गिरफ्तार।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सिटी कोतवाली पुलिस ने बाईक चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है, जिनसे 10 बाईक भी जप्त की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संजू उर्फ राहुल पिता सत्यनारायण सेन उम्र 32 साल निवासी ग्वालनगर हरदा एवं जग्गा उर्फ जगदीश पिता कचरुलाल मेहरा उम्र 32 साल निवासी आदमपुर थाना हंडिया से सख्ती से पूछताछ की. जिसमें पुलिस ने उनसे 10 बाईक जब्त की जिनकी कीमत करीब 8 लाख रुपये है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने बताया कि थाना कोतवाली हरदा के अंतर्गत 24 दिसंबर को चोरी गई बाइक चोरो से सरस्वती स्कूल के पास हरदा से जब्त की गई। इसी थाना क्षेत्र से 13 दिसंबर को चोरी बाइक को चोरो ने मदन पिता सुन्दरलाल जागरे निवासी आजाद नगर हरदा को बेची गई थी। मदन से जब्त कर धारा 317(2) बीएनएस का आरोपी बनाया गया। थाना कोतवाली से चोरी गई मोटर सायकल 19 दिसंबर को चोरी हुई थी, जिसे दोनों चोरो ने शंकरसिंह पिता कांग्रेश सिंह भाटिया निवासी बस स्टैण्ड के पास हरदा को बेची गई थी, जिसे धारा 317(2) बीएनएस का आरोपी बनाया गया। इसके अलावा देवास जिले के थाना हरणगांव में चोरी गई बाइक को आरोपी संजू नाई से ग्वालनगर से जब्त की गई। रायसेन जिले के थाना भैरुदा जिला से चोरी गई बाइक आरोपी संजू नाई से ग्वालनगर से जब्त की गई। इंदौर के थाना लसूड़िया से चोरी गई बाइक भी आरोपी संजू से बरामद की गई। इंदौर थाना संयोगितागंज से चोरी गई बाइक भी संजू से जब्त की गई। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले सहित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.