Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 31°C
क्राइम जाँच न्याय मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – 26 वर्षीय युवक मोहित गौर के साथ 6 लोगो ने बेरहमी से की मारपीट, उपचार के दौरान इंदौर मे हुई मौत।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
वीते 29 जून को चौबे कॉलोनी निवासी मोहित गौर को 6 लोग किडनेप कर जंगल ले गए और बेरहमी से पिटाई की जिसमे घायल युवक की इंदौर मे उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरदा शहर की चौबे कॉलोनी निवासी मोहित गौर उम्र 26 वर्ष को 29 जून को गुर्जर बोर्डिंग के पास से आरोपी युनूस उर्फ कुटु, शाहरुख, नागेश, फैजान, हेमर और विवेक ने मोहित को किडनेप कर गाड़ी की डिक्की मे हाथ पैर बांधकर जंगल ले गए जहा बेरहमी से पिटाई की और लाइटर से जगह जगह दागा। इसके बाद वापस हरदा शहर लाकर रेलवे स्टेशन के पास सुने मकान मे भी बेरहमी से पिटाई की और तब तक पिटाई करते रहे ज़ब तक की मोहित बेहोश ना हो गया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। होश आने पर घायल मोहित ने अपने पिता को सुचना दी। मोहित इतना डर गया था की उसने दो दिनों तक ना पुलिस को सुचना दी और ना ही इलाज करवाने अस्पताल पहुंचा। ज़ब ज्यादा दर्द होने लगा और पिता की समझाइस के बाद 2 जुलाई को मोहित उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। सुचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मोहित की शिकायत पर 6 लोगो पर मामला दर्ज किया। इधर मोहित की हालत गंभीर होने के कारण उसे इंदौर रेफर किया गया। जहाँ रविवार देर रात मोहित की उपचार के दौरान एम वाय हॉस्पिटल मे मौत हो गई। वही एक दिन पूर्व सिटी कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन आरोपी युनूस उर्फ कुटु, शाहरुख और नागेश को गिरफ्तार कर शहर मे जुलुस निकाला और कोर्ट पेश कर उन्हें जेल भेज दिया।

इधर मोहित ने मारपीट के बाद और मरने से पहले एक वीडियो बनाया था जिसमे उसने अपनी आप बीती बताई थी की किस प्रकार और कैसे आरोपियों ने उसको किडनेप पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। वह वीडियो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। इधर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने बताया की डबल मर्डर में शामिल युनूस, शाहरुख़, नागेश सहित अन्य तीन और लोगो ने मोहित को गुर्जर बोर्डिंग से किडनेप कर जंगल ले जाकर एवं शहर मे बंधक बनाकर मारपीट की थी। मोहित की शिकायत पर 6 लोगो पर बीएनएस की धारा 296, 109, 225, 351(3), 140(1), 126(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जाँच मे लिया गया था। रविवार को तीन आरोपी युनूस, शाहरुख़, नागेश को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हे जेल भेज दिया गया भी तीन आरोपी फरार चल रहे जिनकी तलाश जारी है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.