कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के छीपाबड़ थाने क्षेत्र मे एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। छीपाबड़ थाना प्रभारी आर पी कवरेती ने बताया की छीपाबड़ क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 खेड़ा मे बीती रात को रंजीत नाथ ने शराब के लिए अपनी पत्नी इंद्रा बाई से पैसे मांगे पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया तो रंजीत ने ग़ुस्से मे आकर मारपीट की और फिर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया जिसमे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुचना मिलते ही छीपाबड़ पुलिस मौक़े पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। एफएसएल की टीम नर्मदापुरम से आएगी उसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पति को पूछताछ के लिए अभिरक्षा मे लिया गया है।







