Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 22°C
क्राइम जाँच न्याय मध्यप्रदेश समस्या हरदा

चाचा की हत्या करने वाले आरोपी भतीजे को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
ग्राम जीजगांव खुर्द मे वीते चार साल पहले चाचा की हत्या एवं चाची व चचेरे भाई को गंभीर घायल करने वाले आरोपी को हरदा जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रकरण में पैरवी करने वाले अतिरिक्त लोक अभियोजक विपिन सोनकर ने बताया कि इस मामले में फरियादी प्रदीप शर्मा ने 15 मई 2021 को घटना की शिकायत की थी। आरोपी राकेश पिता नर्मदाप्रसाद उर्फ नब्बू शर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी जिजगांव खुर्द थाना रहटगांव को दोषी पाते हुए भादवि की धारा 302 में आजीवन कारावास व 2000 रुपये का अर्थदंड एवं धारा 307 में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। विपिन सोनकर ने बताया कि आरोपी राकेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। वह घटना के दिन हाथ में दराती लेकर चाचा रामकृष्ण शर्मा के घर पहुंचा। उसने चाचा रामकृष्ण, चाची पुष्पा बाई व भतीजे आयुष को जान से खत्म करने दराती से हमला किया था। गंभीर चोट के कारण रामकृष्ण व चाची जमीन पर गिर गए। आयुष के हाथ के पंजे कट गए थे। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने रामकृष्ण को मृत घोषित कर दिया। पुष्पा बाई व आयुष को गंभीर हालत मे जिला अस्पताल मे उपचार दिया था। रहटगांव पुलिस ने आरोपी राकेश पर धारा 307, 302, 452, 506 का मामला दर्ज किया। पुलिस ने विवेचना में पाया कि आरोपित राकेश शर्मा अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था। इस कारण रामकृष्ण की हत्या कर दी।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.