Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 19°C
मध्यप्रदेश शिक्षा सम्मान हरदा

हरदा- पीएमश्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय कॉलेज मे प्रारम्भ हुआ दीक्षारंभ समारोह।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का शुभारंभ किया गया। दीक्षारंभ कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा जिसके माध्यम से महाविद्यालय में नव प्रवेशित सभी विद्यार्थियों को नए परिवेश में सहज महसूस कराने, उनमें संस्थान की विशिष्ट प्रकृति तथा संस्कृति सिखाने, अन्य छात्रों एवं संकाय सदस्यों के साथ परिचय बनाने तथा उन्हें व्यापक उद्देश्य तथा स्वयं की खोज की भावना से परिचित कराया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता बिले ने सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक चंदन लगाकर और पुष्पगुच्छ से सभी विद्यार्थियों का स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया और अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के बारे में जानने, समझने, विभिन्न प्रकार की सुविधाओं योजनाओं एवं गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। प्रशासनिक अधिकारी बीके विछोतिया द्वारा महाविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों के बारे में एवं विभिन्न सुविधाओं के बारे में लाइब्रेरी, खेल गतिविधियों, एन.एस.एस. करियर गाइडेंस सेल के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को उनकी चहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया और सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों को चंदन तिलक लगाकर कर सम्मानित एवं स्वागत किया गया और सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय स्टॉफ के साथ विद्यार्थियों का परस्पर परिचय कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि व्यास एवं डॉ बसंत राजपूत द्वारा किया गया।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.