Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 21°C
जाँच मध्यप्रदेश शिक्षा समस्या हरदा

हरदा – बिडंबना या साजिश 371 शिक्षक कॉपी चैक करने मुख्यालय छोड़ जाएंगे 15 किमी दूर।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सोमवार से कक्षा 5 वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका जांच हेतु मुल्यांकन कार्य शुरु हो रहा है। लेकिन इसमें बिडंबना या साजिश यह है, कि पूरा शहर छोड़कर 15 किमी दूर बागरुल में बच्चों की उत्तर पुस्तिका की जांच हेतु 371 शिक्षक रोजाना दौड़ लगाएंगे। वर्तमान में हंडिया हरदा के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा हैं जिसमें आये दिन हादसे हो रहे है। ऐसी स्थिति में शिक्षा विभाग की क्या बिडंबना रही है कि जिला मुख्यालय को छोड़कर बागरुल डाइस में मूल्यांकन हेतु जाएंगे। मूल्यांकन हेतु बागरुल पहुंचने वाली अधिकांश शिक्षिकाएं हैं। इन्हें रोज सुबह बागरुल डाइस केंद्र पहुंचना होगा।
लिखित में कोई आदेश नहीं…
प्रभारी डीपीसी बलवंत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों मूल्यांकन हेतु हुई वीसी में शिक्षा विभाग से निर्देश मिले है, कि डाइस केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य किया जाए, लेकिन कोई लिखित आदेश नहीं हैं। अब सवाल यह उठता है, कि टिमरनी ब्लॉक की खिरकिया और खिरकिया ब्लॉक की टिमरनी ब्लॉक में मूल्यांकन हेतु कॉपियां भेजी गई है। जबकि हरदा मुख्यालय छोड़कर 15 किमी दूर भेजने का कारण समझ से परे हैं।
नियत विरुद्ध कार्य, दिक्कत होगी…
शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 371 शिक्षक शिक्षकाओं को रोज परेशान होकर शहर से 15 किमी दूर जाना होगा। जबकि यह नियम विरुद्ध हैं जिला मुख्यालय में कॉपियां जांची जाती है, यह जिला स्तर पर मनमानी की जा रही हैं।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.