Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
4 Nov 2026 Harda 23°C
कार्यवाही क्राइम मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – दाऊद को हरदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जल्द भेजेगी जेल।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली, हरदा जिले मे दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं मे 11 मामले दर्ज वाले आरोपी दाऊद को पुलिस ने चोरी के मामले मे गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूप मे पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया की वीते एक सप्ताह मे तीन अलग अलग स्थानों पर चोरी करने वाले दो आदतन आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने मे बड़ी सफलता हासिल की है हालांकी एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। सिटी कोतवाली पुलिस ने दाऊद उर्फ चांद खाँ पिता शाबिर खाँ उम्र 32 वर्ष निवासी साईं अपार्टमेंट हरदा जिस पर हरदा जिले मे 11 मामले दर्ज है और वैभव आठनेरे पिता अशोक आठनेर उम्र 25 वर्ष निवासी विकास नगर हरदा जिस पर 6 मामले दर्ज है, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है एवं उनका एक आरोपी शिवा बंजारा जो अभी फरार चल रहा है जिसे भी जल गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने बताया की 4 मार्च को राजेश ऊईक की बाइक और मोबाइल चोरी हुआ। उसी रात विजय काजवे की पल्सर बाइक भी चोरी हो गई वही 5 मार्च को किसान मार्केटिंग सोसायटी में चोरों ने एलईडी, दो लैपटॉप, दो पीओएस मशीन और नोट गिनने की मशीन चुरा ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने किसान मार्केटिंग सोसायटी के प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच मे लिया। इधर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में एसआई रिपुदमन सिंह राजपूत, आदित्य करदाते, एसआई सुरेंद्र श्रीवास्तव और साइबर सेल की एक टीम गठित कर जाँच शुरू कर दी। कार्यवाही के दौरान सीसीटीवी फुटेज में वैभव आठनेरे बाइक चोरी करते दिखाई दिया, साथ ही मार्केटिंग सोसायटी में चोरों ने सफेद चादर ओढ़कर कैमरे तोड़े। हालांकि, अन्य कैमरों में दो लोग बाइक पर सामान ले जाते हुए कैद हुए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने किसान मार्केटिंग सोसाइटी से चोरी हुआ सामान दाऊद के घर से जप्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जल्द ही जेल भेजा जाएगा।

इस संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले, उनि रिपुदमन सिंह राजपूत, उनि आदित्य करदाते, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर. कमलेश, प्रआर. अमर, प्रआर. जगदीश पाण्डव, प्रआर. करण साहू, प्रआर. राकेश चौरासे, प्रआर. शैलेन्द्र धुर्वे, प्रआर. दुर्गेश, आर. वीरेन्द्र राजपूत, प्रआर. नीलेश चौरे सीसीटीवी कंट्रोल रूम हरदा, प्रआर. अजित चौरे सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम हरदा, आर. लोकेश सातपुते सायबर सेल हरदा, कमलेश परिहार सायबर सेल हरदा, सैनिक सुरज पासी थाना हरदा की सराहनीय भूमिका रही।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.