Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 31°C
देश मध्यप्रदेश सम्मान सामाजिक हरदा

हरदा – अगले 5 वर्षों के लिये प्रधानमंत्री आवास प्लस की सूची होंगी तैयार :- सीईओ जिला पंचायत।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2024 से 2029 की अवधि के लिये आवास प्लस की अद्यतन सूची तैयार की जाएगी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सविता झानिया ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ऐसे परिवार जिनके नाम आवास योजना की स्थाई प्रतीक्षा सूची में शामिल नही है, ऐसे परिवारों के नाम जोड़ने के लिए आवास प्लस सर्वे 2024 प्रारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस 2024 सर्वे अंतर्गत 31 मार्च 2025 तक आवेदन आनलाइन किया जा सकता है। उन्होने बताया कि आवेदक अपनी ग्राम पंचायत में जाकर संबंधित सचिव व ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से अपना नाम आवास प्लस 2024 की प्राथमिकता सूची में जुडवा सकता है। इसके अलावा आवेदक अपना नाम स्वयं के मोबाइल से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की बेबसाइट पर जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का एप डाउनलोड कर मोबाईल से सर्वे में अपना आधार नम्बर दर्ज करते हुए फेस ऑथेण्टिकेशन के माध्यम से अपना नाम आवास प्लस में जोड़ सकता है। जिला पंचायत की सीईओ ने बताया कि कुल 10 तरह के परिवारों को प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के लिये अपात्र घोषित किया गया है।

इस योजना में ऐसे परिवारों को लाभान्वित नहीं किया जाएगा, जिनके पास तीन पहिया या चार पहिया मोटराइज्ड वाहन हो या मेकेनाइज्ड तीन या चार पहिया कृषि यंत्र अथवा किसान क्रेडिट कार्ड 50 हजार रूपये से अधिक क्षमता का हो। इसके साथ ही जिन परिवारों का कोई सदस्य शासकीय सेवा में उन्हें भी इस योजना के लिये अपात्र माना गया है। ऐसे परिवार जिनके गैर कृषि प्रतिष्ठान शासकीय योजनाओं के तहत पंजीबद्ध हो या परिवार के किसी सदस्य की 15 हजार रूपये से अधिक मासिक आय हो या इनकम टैक्स या प्रोफेशनल टैक्स का भुगतान करने वाले हो या जिनकी 2.50 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि हो या 5 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि हो, इन परिवारों के सदस्यों को भी प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत अपात्र माना गया है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.