Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 20°C
क्राइम जाँच न्याय भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – नगर पालिका की मेहरबानी से अतिक्रमण में बनकर तैयार हो गई हरिओम सोनी की बिल्डिंग, नगर पालिका की नजर में अतिक्रमण सिर्फ गरीबों के लिये, बाकी तो सब सांठगांठ है।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

एक तरफ शहर में गरीबों के अतिक्रमण तोड़े जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर नगर पालिका हरदा सीएमओ विधि विरुद्ध निर्माण कार्य करने वालों को संरक्षण देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नगर पालिका हरदा में शिकायतकर्ता जावेद खान ने एक शिकायत नबंवर 2023 में की थी, जिसमें बताया था कि शहर के सबसे व्यस्तम क्षेत्र में आरती ज्वेलर्स के संचालक हरिओम सोनी एवं उसकी मां संगीता सोनी द्वारा नगर पालिका से प्राप्त की गई भवन निर्माण की अनुमति के विपरित निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। जिस पर नगर पालिका ने लीपापोती करते हुए मामले के रफादफा कर दिया। अब स्थिति यह है, कि शिकायत के बाद भी नगर पालिका ने अवैध निर्माण कार्य को नहीं रोका और अब यातायात व्यवस्था बाधित होने लगा हैं।
3 मीटर छोड़कर करना था निर्माण…
हरिओम सोनी और और उसकी मां संगीता सोनी को नगर पालिका द्वारा निर्माण कार्य की अनुमति प्रदान की गई। अनुमति ने सड़क से 3 मीटर यानी करीब 11 फीट जगह पार्किंग स्थल की छोड़कर निर्माण कार्य करना था, लेकिन निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरित कर दिया।

:- 3 फिट छोड दिया :-सीएमओ…

नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटिदार से पूछा गया कि आप अतिक्रण हटा रहे है, फिर शिकायत के बाद अवैध निर्माण कार्य कैसे हो रहा हैं। सीएमओ ने फर्जी बयान देते हुए कहा, कि हमने 3 फीट जगह छोड़कर निर्माण कार्य करने का नोटिस दिया था कार्यवाही हो गई। जबकि मौके पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

आगे क्या?….

क्या आगे भी नगर पालिका सिर्फ गरीबों के मकानों को तोड़ेगी? यह अपने आप में एक सवाल है। शिकायत के बाद भी यदि कोई कार्यवाही नहीं होती है तो क्या नियम सिर्फ गरीबों के लिये है इन नियमों को ताक में रखकर कोई भी अवैध निर्माण कार्य करेगा तो नगर पालिका सांठगांठ कर मामले को रफादफा कर देगी।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.