Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 31°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – पांच बाईक सहित एक चोर को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

मो. अशफाक रीगल, जिला संवाददाता हरदा एक्सप्रेस…
सिटी कोतवाली पुलिस ने बाईक चोर को पकड़ने मे बड़ी सफलता हासिल की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक चोर को पांच बाईक के साथ गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम मे प्रेसवार्ता आयोजित कर पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूर्व में डंपर चोरी के मामले में बंद हुए आरोपी जितेंद पिता माणक टिटोरे जाति धोबी निवासी वार्ड क्रमांक 3 खेड़ीपुरा एक बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उसने बीते 6 महीने के दौरान अलग-अलग स्थानों से पांच बाइक चोरी कर उन्हें रन्हाई रोड़ पर एक खेत में छिपाकर रखा हुई है। चोर ने पुलिस को बताया कि वह 3 बार चोरी की गाड़ियों को बेचने एवं गिरवी रखने के लिए गया था लेकिन उसे जब सफलता नहीं मिली तो उसने चोरी की सभी बाइक को खेत में छिपाकर रख दिया था। जहा से पुलिस ने पांचो बाईक जप्त कर ली।

जप्त बाईक

जप्त की गई बाइको मे एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 47 जेडबी 6283, डिस्कवर क्रमांक एमपी 47 एमडी 4120, स्पेलेण्डर प्रो मो.सा. क्रं. एमपी 47 एमजी 7479, होण्डा लियो मो.सा. क्रं. एमपी 12 एमव्ही 2801, पेशन प्रो मो.सा. क्रं. एमपी 09 व्हीसी 6371 शामिल है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.