Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 31°C
भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश हरदा

हरदा- गैस सिलेंडर की रिबेट राशि में हो रहा घोटाला ! लंबे समय से नहीं मिल रहा रिबेट, आखिर कहां जाती है रिबेट राशि 33 रु.43 पैसे ?  क्यों हैं प्रशासन ख़ामोश ?

4 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

(विशेष संवाददाता, हरदा एक्सप्रेस)

हरदा। क्या आप भी गैस की टंकी गोदाम से लेते हैं? क्या आप जानते हैं कि गोदाम से टंकी लेने पर आपको 33 रु.43 पैसे का रिबेट मिलता है? यदि नहीं मिलता तो क्या आप जानते हैं कि हरबार जब आप टंकी गोदाम से  लाते हैं तो करीब साढ़े तैतीस रुपये कहाँ जाते हैं। ये खेल समझिए ग्राहक। समय आ गया है। जागो ग्राहक जागो !

यदि एक गोदाम से 9000 टँकी की मासिक खपत होती है तो यह तय है कि वितरक को इसके एवज में 3 लाख रुपए का मासिक अवैध लाभ होता होगा । और ये 3 लाख रुपये आपकी खरी कमाई का पैसा है। हरदा जिले में गैस एजेंसियां गोदाम से यदि रिबेट नहीं देती हैं तो जानकारी के अनुसार 50 हजार सिलेंडर की खपत होने पर जिले के गैस वितरक करीब 16 लाख रुपए की मासिक अवैध आय अर्जित करते हैं।

ये तो कम्पनी और वितरक की जिम्मेदारी है कि वे ग्राहक को जागरूक करें। इसके बनिस्बत ग्राहकों को भ्रमित कर काली कमाई करने का सिलसिला न जाने कब से जारी है। वितरक और कम्पनी पर प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए। जबकि हरदा के वितरक तो कम्पनी के खिलाफ किसी भी प्रकार की शिकायती खबर पे खुल के कलेक्टर को शिकायत करने संबंधी बयान मीडिया को देते हैं। आखिर इसके पीछे क्या राज़ छिपा है। इसके पीछे कहीं अवैध कमाई का हिस्सा बाटा तो नहीं। ये चर्चा उपभोक्ता के बीच मे जारी है।

अभी हाल में बालाजी गैस गोदाम पर विस्फोटक लायसेंस के खत्म होने की खबर वेब साइट पर प्रसारित हुई थी। विस्फोटक लायसेंस सितंबर 2023 में खत्म हो चुका है जबकि गोदाम पर 2024 तक कि फर्जी वैधता बताई जा रही है। क्या इस गोलमाल में कम्पनी के अधिकारी भी शामिल हैं। बालाजी गैस की जांच करने आये कम्पनी के अधिकारी ने भी विस्फोटक लायसेंस की तारीख निकल जाने के बावजूद कम्पनी का निरीक्षण कर सब कुछ व्यवस्थित होने का दावा किया है।

इधर, मिली जानकारी में टँकी लेने हेतु ई पेमेंट की सुविधा बालाजी गैस एजेंसी पर उपलब्ध नहीं है।

अब hpcl कम्पनी गैस गोदाम पर लिखी विस्फोटक लायसेंस की वैधता दिनांक को सार्वजनिक करें ताकि उपभोक्ता को सच बात पता चल सके । मालूम हो बालाजी गैस गोदाम के पास हाल ही में बारूद विस्फोटक की विभीषिका की गूंज देश भर में सुनाई दी थी।  इतने बड़े हादसे के बाद भी कम्पनी, वितरक  विस्फोटक लायसेंस की जानकारी छिपा रहे हैं। इस सब पर प्रशासन की ख़ामोशी उपभोक्ता को हैरान कर रही है।

◆ आरटीआई में खुला राज़ –

हरदा के जागरूक नागरिक कितिन अग्रवाल ने hpcl कंपनी को आरटीआई में एक जानकारी चाही थी। कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधक के. नूकेश बाबू ने गोदाम से प्रति घरेलू सिलेंडर 14.2 किलो की रिबेट राशि 33.43 की जानकारी आरटीआई के तहत कितिन अग्रवाल को दी है। देखिए आरटीआई के दस्तावेज।

यदि मान लीजिए कि हरदा जिले में विभिन्न कम्पनी के लगभग 50 हजार उपभोक्ता हैं तो रिबेट की राशि दबाकर वितरक प्रतिमाह कबसे और कितना हेरफेर कर रहे हैं । ये जांच का विषय है।

हरदा में गोदाम से गैस सिलेंडर 825/830 रुपये में मिलता है। जबकि यही राशि होम डिलीवरी बॉय भी लेते हैं।  पर कम्पनी को गोदाम से गैस सप्लाय में ज्यादा लाभ होता है इसलिए समय समय पर होम डिलीवरी सुविधा बाधित की जाती है जिससे गोदाम से टँकी बंट सके।

◆ क्या कहना है उपभोक्ताओं का –

● गौरव यादव, सुभाष वार्ड ,(बस स्टैंड के पास रहने वाले) का कहना है कि मैं गोदाम से टँकी लेकर आया था। ये टँकी मुझे  गोदाम पर 825 रुपये में मिली थी। इसके पहले 930 में लाया था। मुझसे एजेंसी पर कहा गया था कि आपको गोदाम से लाना होगा ।

◆ मानपुरा निवासी विवेक यादव ने कहा कि मैं आज टँकी लेने एचपी के गैस गोदाम गया था। मुझे 830 रुपए में टँकी मिली।

◆ क्या कहना है कलेक्टर का- कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि हम इस मामले को कल दिखवा लेते हैं।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.