कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा हरदा एक्सप्रेस…
मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार बिलिया को नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस संगठन के प्रांताध्यक्ष सतीश शर्मा द्वारा हरदा शहर की शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे पदस्थ राजेश कुमार बिलिया को हरदा जिले मे मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस संगठन के जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश कुमार बिलिया ने प्रांताध्यक्ष को अपने पद का कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने का आश्वासन दिया है। इस उपलब्धि पर समस्त मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा बधाई व शुभकामनायें दी गई।







