Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 21°C
न्याय मध्यप्रदेश स्वास्थ्य हरदा

हरदा – पांच लाख की बीमा राशि शून्य करने श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

मो. अशफाक रीगल, जिला संवाददाता हरदा एक्सप्रेस…
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि जीरो कि जाए ज्ञापन में इस बात भी उल्लेख किया गया कि कई पत्रकार साथी ऐसे हैं जिन्हें उन्हे अख़बार मालिको की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलता है वे प्रीमियम की राशि जमा करने में असमर्थ हैं इसी उद्देश को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ हरदा जिला इकाई के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार ने पत्रकारों का स्वास्थ्य, दुर्घटना बीमा योजना की प्रीमियम राशि जीरो कर 5 लाख तक का बीमा फ्री किया है। इसी मांग को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि मध्यप्रदेश में भी पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा की प्रीमियम राशि जीरो कर 5 लाख तक का बीमा फ्री किया जाए। इस दौरान मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ से जिलाध्यक्ष मो. जफर अंसारी, उपाध्यक्ष अखिलेश बिल्लौरे, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, संयुक्त सचिव फारुक (शाहरुख) खान, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार बघेल, वरिष्ठ पत्रकारों में पवन तिवारी, अतुल मालवीया, अर्जुन सिंह देवड़ा, शिशिर गार्गव, सुनील कुशवाहा, कपिल घाटे, कीर्तन ओनकर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण मौजूद रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.