Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
10 Nov 2026 Harda 21°C
धार्मिक मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – जिले में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ऋषि पंचमी पर्व, महिलाओं ने सप्तऋषि और अरुंधति माता की पूजा की।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
ऋषि पंचमी का पर्व रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर कथा सुनी और विधि विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने श्रद्धाभाव के साथ व्रत रखकर सप्त ऋषि और अरुंधति माता की पूजा की।

महिलाओं ने मंदिर एवं घरो मे विधि विधान से पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया। आरती करोलिया ने बताया की इस दिन महिलाएं बिना हल के जोते हुए अन्न, भैंस का दूध से अपना व्रत खोलती हैं। शहर की महाराणा प्रताप कॉलोनी मे खेत वाली माता मंदिर के पास पंडित जी के घर पूजा करने वाली महिलाए बुलबुल राजपूत, आरती करोलिया और अंकिता पिपलोनीय ने बताया कि ऋषि पंचमी का व्रत हिन्दू धर्म में महिलाओं के लिए बेहद खास माना गया है। इस दिन व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और साथ ही यह व्रत जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति दिलाता है।

ऐसी मान्यता है कि ऋषि पंचमी का व्रत को करने से विवाहित महिलाओं को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी मिलता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन खुशहाली से भर जाता है। ऋषि पंचमी का पर्व हर साल भाद्रपद महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.