Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 21°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – एसपी ने सिविल लाईन थाने मे लगाई गुंडों की क्लास, दोबारा अपराध नहीं करने की दिलाई शपथ।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले मे पहली बार पुलिस ने गुंडों को थाने में बुलाकर दिलाई अपराध नहीं करने की शपथ। जिले के सभी थानों में रखे अपराधियों के रिकार्ड को अपडेट किया जा रहा है। सिविल लाइन थाने में अपराधियों को अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई। पुलिस विभाग द्वारा जिले में अपराधों पर रोक लगाने के लिए गुंडा चेकिंग अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत जिले के सभी थानों में पुलिस अधिकारियों ने पुराने आदतन अपराधियों को बुलाकर उनसे पूछताछ की। साथ ही उन्हें अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई। एसडीओपी अर्चना शर्मा ने बताया कि जिले के सभी थानो मे पूर्व में विभिन्न अपराध करने वाले अपराधियों के बारे में जानकारी अपडेट की जा रही है।

इधर सिविल लाईन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान हरदा के सिविल लाइन थाने में हरदा शहर के करीब 59 गुंडों के नाम दर्ज है जिसमे पहले दिन रविवार शाम 7 बजे 20 गुंडों को बुलाया गया था। जिनसे पूछताछ की गई कि वे क्या काम कर रहे हैं और उनका जीवन-यापन कैसे कर रहे हैं, किसी प्रकार के अपराध में शामिल तो नहीं है। ऐसी जानकारियां उनसे लेकर थानों में रखे उनके रिकार्ड को अपडेट किया गया। साथ ही सभी को थाने के अंदर अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई। और उन्हें कहा गया कि वे किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त नहीं है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.