Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 20°C
क्राइम चोरी धार्मिक मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – हंडिया के रिद्धनाथ मंदिर मे हजारों रूपये की हुई चोरी, चोरी सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र मे स्थिति रिद्धनाथ महादेव मंदिर में मंगलवार-बुधबार की रात अज्ञात चोर ने त्रिशूल से दान पेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपए चुरा लिए। चोरी की यह घटना मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। चोर सबसे पहले मंदिर के गर्भग्रह के सामने लगे लोहे के गेट के पास आकर खड़ जाता है। पहले वह गेट को धकाकर खोलने का प्रयास करता है लेकिन गेट नहीं खुलता है तो वह मंदिर के सामने एक चबूतरे पर स्थापित एक शिवलिंग के पास लगे लोहे के त्रिशूल से दानपात्र के हैंडल में अड़ाकर ताला तोड़ देता है। गेट के अंदर हाथ डालकर चोर दानपेटी का ढक्कन खोलकर उसमें रखे हजारों रुपये चुरा लेता है। इसके बाद वह वहां से चला जाता है। सुबह जब मंदिर में पुजारी पहुंचते हैं तो उन्हें दानपात्र का ढक्कन खुला मिलता है। तब पता चलता है कि मंदिर में चोरी हुई है।

मंदिर के पुजारी ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर अज्ञात चोर पर एफआइआर दर्ज कर ली है। मंदिर मे हुई चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते एक नाबालिक को अभिरक्षा मे ले लिया है उससे पूछताच की जा रही है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.