Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 22°C
मध्यप्रदेश राजनीति सम्मान हरदा

हरदा – केंद्रीय मंत्री ने 12 करोड रुपए की लागत के पुल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर किया शुभारंभ।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9763508589

राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने सोमवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम धौलपुर खुर्द में 12.07 करोड रुपए लागत से निर्मित होने वाले पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं ग्रामीणजनों सहित समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की समस्याएं कम हुई हैं, और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार भी आया है। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर ग्राम धौलपुर खुर्द में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 5 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में नर्मदापुरम क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि नर्मदापुरम एवं हरदा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गंजाल नदी पर बनने वाले इस पुल से दोनों जिलों के ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर हमारे प्रदेश में दुगनी गति से विकास कार्य करा रही हैं।

इस अवसर पर नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा एवं सुनील डूडी मण्डल अध्यक्ष करताना, अतुल बारंगे मण्डल अध्यक्ष टिमरनी, पूर्व विधायक मनोहर लाल राठौर, सुनील दुबे,विजय सावनेर, यशवंत पटेल, राजेश गोदारा आदि मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम वासियों द्वारा सम्मान समारोह के माध्यम से जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस दौरान माधव सिंह ठाकुर, उमाशंकर यादव, दीनबंधु पटेल ,भगत सिंह , कमल सिंह, गोपाल सिंह, राधाकिशन राजपूत, विष्णु प्रसाद यादव, मेहताब पप्पू राजपूत आदि बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.