Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 20°C
क्राइम जाँच न्याय मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – पिस्टल दिखाकर 24 हजार व मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

मो. असफाक रीगल, हरदा संवाददाता…
सिटी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे मे लूट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने जानकारी देते हुए बताया की खकनार जिला बुरहानपुर निवासी उमेश जमरे 8 अप्रैल को सिटी कोतवाली थाने शिकायत लेकर आए उन्होंने बताया की 5 अप्रैल को वे अपने भांजे गोविन्द के साथ बेगमगंज से अंगूर की गाड़ी खाली करके अपने घर खकनार वापस लौट रहे थे, तभी हरदा छीपानेर मार्ग पर फोरलेन बायपास चौराहे के पास कुछ समय के लिए गाड़ी खड़ी थी, तभी पीछे से स्कूटी सवार तीन लोग आए और पिस्टल दिखाकर 24 हजार रूपये नगदी एवं एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल लूट कर भाग निकले। फरियादि की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने मे बीएनएस की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर जाँच मे लिया। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति, एसडीओपी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा एक टीम बनाकर घटनास्थल के आसपास कई लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर विजेश उर्फ विजय पिता कैलाश पंवार उम्र 28 वर्ष निवासी विश्नोई धर्मशाला के पास हरदा को कस्टडी में लेकर पूछताछ की गई जिसने घटना को अंजाम देना बताया, उसने पुलिस को बताया की उसने अपने साथी भूरा राजपूत एवं चेतराम बंजारा निवासी छीपानेर रोड हरदा के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपी विजेश के कब्जे से एक स्कूटी वाहन व फरियादी का मोबाईल फोन बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी विजेश उर्फ विजय पंवार पंवार को गिरफ्तार किया गया एवं दो आरोपी फरार चल रही है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इस दौरान सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले, सहायक उप निरीक्षक गयाप्रसाद दुबे, प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत, सैनिक सूरज पासी, अरविंद दमाड़े, संतोष ओझा की मुख्य भूमिका रही।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.